जलालपुर प्रीमियर लीग में विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख, उपविजेता को पचास हजार साथ में अन्य आकर्षक पुरस्कार

जलालपुर, अंबेडकरनगर। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर के खेल मैदान पर 26 और 27 सितंबर को जलालपुर प्रीमियर लीग राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बुधवार शाम पांच बजे खेल प्रेमियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता में प्रदान की जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। इनमें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट विकेटकीपर समेत अन्य ट्रॉफियां शामिल हैं।

टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आयोजन को सफल बनाने में पुनीत चतुर्वेदी, सप्रिय गोयल, रविंद्र भारती, अंशु मिश्र, कुंदन सोनी, अवधेश मिश्र, जफर हैदरी और नाजिश समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों से प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
