HomeCrimeसरिया लदी ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, केबिन काटकर चालक व...

सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, केबिन काटकर चालक व परिचालक को निकाला

- Advertisement -

सुरहुरपुर, अम्बेडकरनगर। सरिया लदी ट्रक अनियंत्रित होकर नाला में पलट गई। चालक और परिचालक केविन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मिस्त्री बुलाकर केविन को कटर से काटकर चालक और परिचालक को निकाला और दोनों को घायल अवस्था में जलालपुर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।हादसा शाहगंज मालीपुर मार्ग पर जफरपुर मुर्गजार और रूकूनपुर गांव के बीच स्थित नाला पर बुधवार भोर में घटित हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र जनपद के जेवरपुर थाना के चिलबिल गांव निवासी चालक धर्मेन्द्र पुत्र राधेश्याम परिचालक विशाल पुत्र गणेश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर से ट्रक पर सरिया लाद कर अकबरपुर जा रहा था।जब वह सुबह चार बजे के करीब उक्त स्थान पर पहुंचा तो उसे झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाला में गिर गई।ट्रक के केविन में चालक और परिचालक दोनों फंस गए । दर्द से कराह रहे चालक को कटर से काटकर बाहर निकाला गया इसके उपरांत परिचालक को सुरक्षित निकाला गया।दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी जलालपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि चालक और परिचालक दोनों को हल्की चोटें आई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011783
Views Today : 33
Views Yesterday : 162
Views This Month : 2080
Total views : 23757
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -