HomeDM Ambedkar Nagarजलालपुर प्रीमियर लीग का काउंटडाउन खत्म, कल से शुरू होगा क्रिकेट का...

जलालपुर प्रीमियर लीग का काउंटडाउन खत्म, कल से शुरू होगा क्रिकेट का रण

- Advertisement -

कल से गूंजेगा जलालपुर के क्रिकेट मैदान में रोमांच, JPL में भिड़ेंगी आठ टीमें; विजेता को मिलेंगे ₹1 लाख

 

- Advertisement -

राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी, उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी

IMG 20261003 WA0049

जलालपुर, अंबेडकरनगर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित जलालपुर प्रीमियर लीग (JPL) का रोमांच अब शुरू होने जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर के खेल मैदान पर रविवार से राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की आठ टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

 

टूर्नामेंट में सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान से लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

IMG 20261003 WA0048

आयोजक टीम के सदस्य कुंदन सोनी के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इनाम की राशि और राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जफर हैदरी नाजिश, देवेश मिश्र, आशीष सोनी, पुनीत चतुर्वेदी, सप्रिय गोयल, रविंद्र भारती, अंशु मिश्र, अवधेश मिश्र समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

 

आयोजकों ने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012297
Views Today : 24
Views Yesterday : 138
Views This Month : 211
Total views : 24595
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -