HomeBjpजनपद में प्रथम आगमन पर ढोल-नगाड़ों के साथ डॉ मिथलेश त्रिपाठी का...

जनपद में प्रथम आगमन पर ढोल-नगाड़ों के साथ डॉ मिथलेश त्रिपाठी का भव्य स्वागत

- Advertisement -

प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनने पर उमड़ा जनसैलाब; कार्यकर्ताओं ने अटल भवन में पहनाई 51 किलो की माला

IMG 20260924 WA0014

अंबेडकरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, अयोध्या जनपद प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के बाद आज प्रथम बार जनपद आगमन पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतको ने ढोल नगाड़ा के साथ जगह-जगह भव्य स्वागत किया। लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लौटने पर 161 किलोमीटर से उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जिला मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।जनपद मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को 51 किलो की माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

- Advertisement -

स्वागत से अभिभूत डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद आगमन पर जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ स्वागत किया गया है, उसके लिए वह सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं से संगठन की कार्यों और कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। कहा कि जनपद के युवा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व और आप के सांगठनिक कार्यों और कार्यक्षमता से आगामी चुनाव में जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और सक्रियता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना जनपद के लिए गौरव की बात है। कहा डॉ मिथिलेश त्रिपाठी जी की विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष तक की सफ़र निर्विवाद रहा है। जिनके संगठनिक क्षमता और लोकप्रिय छवि से हमें प्रेरणा मिलती है। आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व चेयर मैन ओमकार गुप्ता, राम किशोर राजभर, ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, विद्यावती राजभर, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू डॉ विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय, मनोज गुप्ता गुड्डू, आकाश वर्मा, शिव पूजन राजभर, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला,अभिषेक निषाद राजकुमार सेठ, अमित सिंह, गिरीश वर्मा वर्मा, डॉ संतोष सिंह, डॉ अमित त्रिपाठी,रमेश चंद्र गुप्ता, संतोष सिंह बबलू, डॉ शिव पूजन वर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय,अंकित अग्रहरि,मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, सुनील दुबे, प्रदीप पांडेय , जावेद मलिक, इजहार खान सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011884
Views Today : 55
Views Yesterday : 120
Views This Month : 2222
Total views : 23899
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -