प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनने के बाद प्रथम आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने माला, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन

जलालपुर, अंबेडकरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या जनपद प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने के बाद प्रथम बार जलालपुर नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह ढोल-नगाड़ों एवं फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

जलालपुर नगर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने श्री शीतला माता मठिया मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने डॉ. त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत से अभिभूत डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है। जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया, उसके लिए उन्होंने सभी के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों और अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, निवर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, सभासद अनुज सोनकर, आशीष सोनी, विकास सोनकर, साधू यादव, शालू सैनी, सुलभ वर्मा, शाश्वत मिश्रा, सोनू, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।
