HomeAccidentजलालपुर में दर्दनाक हादसा: विद्युत की चपेट में आने से संविदाकर्मी की...

जलालपुर में दर्दनाक हादसा: विद्युत की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर- रामगढ़ मार्ग पर नगपुर त्रिमुहानी के पास शुक्रवार दोपहर विद्युत तारों पर लटकी झाड़ियों और डालियों की सफाई कर रहे 28 वर्षीय संविदा कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

IMG 20260925 WA0021

- Advertisement -

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर पिड़ैला गांव निवासी स्वर्गीय राम नरेश मौर्य के पुत्र विपिन मौर्य विद्युत विभाग में संविदा कर्मी थे। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे वह नगपुर त्रिमुहानी के पास विद्युत तारों पर लटकी झाड़ियों और डालियों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नगपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया।

IMG 20260925 WA0169

विपिन छह भाइयों में चौथे नंबर के थे और अभी अविवाहित थे। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी।

 

जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012019
Views Today : 2
Views Yesterday : 86
Views This Month : 2477
Total views : 24154
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -