HomeBjpसेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत गौशाला पहुंचे भाजपाई, गौवंश को खिलाया...

सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत गौशाला पहुंचे भाजपाई, गौवंश को खिलाया गुड़-केला

- Advertisement -

जमौली गौशाला में आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम, वक्ताओं ने कहा—सेवा और करुणा की भावना को मजबूत करता है ऐसे आयोजन

IMG 20260921 WA0037

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकरनगर। भाजपा के ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत रविवार को जमौली स्थित गौशाला में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की, जबकि संयोजन विकास निषाद ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ और केला खिलाकर सेवा का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा ही सच्चा योगदान है। गौ सेवा धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ-साथ समाज और संस्कृति के संरक्षण का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।

IMG 20260921 WA0038

नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि गौ सेवा हमारी परंपरा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा की भावना मजबूत होती है।

 

नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि गौशाला में सेवा करना सौभाग्य की बात है। वहीं कार्यक्रम संयोजक विकास निषाद ने कहा कि गौ सेवा के माध्यम से मानवता और करुणा का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, विक्की गौतम, बब्लू त्रिपाठी, गोपाल सोनकर, राधेश्याम शुक्ला, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011569
Views Today : 95
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1796
Total views : 23473
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -