HomeBjpपशु तस्करों द्वारा पथराव की अफवाह से मचा हड़कंप

पशु तस्करों द्वारा पथराव की अफवाह से मचा हड़कंप

- Advertisement -

परुईय्या आश्रम में बैंक के बाहर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने पथराव की बात को बताया गलत

 

- Advertisement -

जलालपुर, अंबेडकरनगर। परुईय्या आश्रम स्थित बैंक के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवान रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए। घायल जवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पिकअप सवार पशु तस्करों द्वारा जवान पर पथराव किए जाने की बात तेजी से प्रसारित होने लगी। हालांकि पुलिस ने इस दावे को अफवाह बताते हुए घटना की अलग वजह बताई है।

IMG 20260921 WA0036

बताया गया कि घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे की है। पीआरडी जवान महेंद्र कुमार एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ परुईय्या आश्रम महाविद्यालय स्थित बैंक के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन के पहिए से कथित तौर पर ईंट उछलकर जवान के पैर में जा लगी। अचानक लगी चोट से वह घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल जवान के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद जवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस ने पथराव की बात को बताया गलत

 

घटना के बाद सोशल मीडिया पर पिकअप सवार पशु तस्करों द्वारा जवान पर पथराव किए जाने की चर्चा शुरू हो गई। इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि जवान के पैर में ईंट लगने से चोट आई है। पिकअप सवार पशु तस्करों द्वारा पथराव किए जाने की बात गलत है। पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल पथराव की बात को पुलिस ने अफवाह बताया है।

IMG 20260215 WA0025

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011549
Views Today : 64
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1765
Total views : 23442
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -