HomeCrimeसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला सराफा कारोबारी का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला सराफा कारोबारी का शव

- Advertisement -

कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत डूडी पुल के पास स्थित राईसमिल के समीप मंगलवार सुबह अजय वर्मा नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान की अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा, निवासी पकडियहवा, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मृतक की काली पल्सर बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हालत में बरामद हुई है। और मृतक के कपड़े पर धूल मिट्टी लगी हुई थी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे सीओ अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या सोची-समझी साजिश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
—————————
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के ससुर नागेश्वर वर्मा, जो चखना में ‘नागेश्वर प्रसाद ज्वेलर्स’ के नाम से सराफा दुकान चलाते हैं, ने मामले में गंभीर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि अजय वर्मा सोमवार शाम करीब 6:00 बजे दुकान बंद कर उनके घर ग्राम बेलभार आए थे। परिवार के साथ भोजन करने के बाद, वह अपनी पत्नी और बच्चों को वहीं छोड़कर करीब 500 मीटर दूर स्थित अपने दूसरे मकान पर जाने के लिए निकले थे। ससुर का दावा है कि अजय जो कपड़े पहनकर भोजन करने आए थे। शव पर वे कपड़े नहीं हैं। परिजनों ने इस आधार पर इसे महज सड़क दुर्घटना न मानकर हत्या की आशंका जताई है। वही सराफा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -