HomeCrimeअपराध नियंत्रण पर अधिक ध्यान दें पुलिसकर्मी: एसपी

अपराध नियंत्रण पर अधिक ध्यान दें पुलिसकर्मी: एसपी

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक ने पुरन्दरपुर   थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को  पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण पर अधिक ध्यान दिया जाए।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई को देखा एवं परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की।  इसे निरंतर बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।
——————-
सक्रियता व सतर्कता से कार्य करे पुलिस
एसपी ने  कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
————————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान थाना प्रभारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011362
Views Today : 68
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1434
Total views : 23111
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -