HomeCrimeमंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार रखें पुलिसकर्मी

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार रखें पुलिसकर्मी

- Advertisement -

महराजगंज।। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध लेहड़ा माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या एवं आगामी आयोजनों/भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।। कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिसकर्मी विनम्र व्यवहार रखें।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की सतर्क निगरानी एवं महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस बल को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा प्रवेश/निकास मार्गों पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
—————–
कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -