HomeUncategorizedकार्यक्रम में लाभान्वित हुए लाभार्थी, खिले चेहरे

कार्यक्रम में लाभान्वित हुए लाभार्थी, खिले चेहरे

- Advertisement -

महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे विकास भवन परिसर में अध्यक्ष जिला पंचायत रविकांत पटेल की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। लाभ पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने नवरात्रि पर्व के पर सभी को शुभकामना देते हुए आयोजन को सफल बनाने को कहा। विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के समग्र विकास एवं उत्थान हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनपद में महिला छात्रावास एवं प्रत्येक ग्राम सभा में विवाह उत्सव भवन के निर्माण की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आगामी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
——————–
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा
कार्यक्रम में लोगों ने लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, जहां प्रदेश की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।संचालन पंकज मौर्य द्वारा किया गया।
———————
अतिथियों ने लाभार्थियों को किया पुरस्कृत
अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अतिथियों ने स्टाल को भी देखा।
———————
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंकार, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आलोक कुमार, एलडीएम भूपेन्द्र नाथ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

014402
Views Today : 3
Views Yesterday : 14
Views This Month : 1975
Total views : 27128
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -