HomeUncategorizedप्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों में गठित होंगे शक्ति मंच

प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों में गठित होंगे शक्ति मंच

- Advertisement -

महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत जिले में 19 से 27 नवंबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी महत्ता को बताने के लिए 20 मार्च को प्रत्येक माध्यमिक विद्यालयों में शक्ति मंच की स्थापना की जाएगी।
शासन के निर्देश के क्रम में जिले में मिशन शक्ति का विशेष कार्यक्रम कराया जाना है। उद्देश्य है कि बालिकाओं को इसकी महत्ता को बताया जाए, जिससे वे स्वयं आयोजनों में हिस्सा लें एवं उसकी सफलता में भी सहभागी बने। शक्ति मंच से जुड़ी बालिकाएं ऐसे बालिकाओं को चिह्नित करेंगी जो विद्यालय नहीं जाती है। उनका विवरण एकत्र करते हुए उन्हें शिक्षा से जोड़ने की दिशा में अहम योगदान दे सकेंगी।
——————-
विद्यालय में तिथिवार यह होंगे आयोजन
19 मार्च – जिले स्तर पर बालिकाओं को महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया जाना।
20 मार्च- शक्ति मंच की स्थापना।
23 मार्च – स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन।
24 मार्च – विभाग की ओर से चलने वाली योजनाओं की जानकारी।
25 मार्च – कानूनी जानकारी सम्बंधित वाल राइटिंग कराना।
27 मार्च – विभिन्न क्षेत्रों में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना।
——————–
मिशन शक्ति के तहत 19 से 27 मार्च तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में शक्ति मंच की स्थापना होगी।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012438
Views Today : 17
Views Yesterday : 9
Views This Month : 471
Total views : 24855
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -