महराजगंज। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा मुकदमें में निर्दोष को न फसाया जाए तथा दोषी को किसी भी हाल में छोड़ा न जाए। यह भी ख्याल रखा जाए कि पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं का समाधान जिले स्तर पर ही कर दिया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से भाग दौड़ न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि लाभार्थी को परिवार का व्यक्ति समझे पीड़ित हमारे लिए आगंतुक के समान है उनका सहयोग करना तथा उनको लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन, दियांगजन, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा की ओर से संचालित एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिया। समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव एवं प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
——————–
एससी/एसटी के पंजीकृत मुकदमों के बारे में की जानकारी
अध्यक्ष की ओर से मांगे गए जानकारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने वर्ष 2025-26 में अब तक एससी/एसटी पंजीकृत मुकदमों में अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी दी।
——————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मुलाकाती उपस्थित रहे।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने सुनी समस्या, निस्तारण का निर्देश
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
