बृजमनगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोपलापुर के पास शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे सरिया लदी ट्रैक्टर – ट्राली बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक ईलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली बहदुरी बाजार से पंडितपुर जा रहा था। गोपालपुर के पास बच्चे को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर ही कोल्हुई क्षेत्र के अमवा निवासी कोबरा की मौत हो गई, जबकि इंद्रजोत निवासी मजदूर रवि एवं जियनजोत में रहने वाले मजदूर सिकंदर व सुरेमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर भेज दिया गया।
———————-
गोपालपुर के पास सरिया लदी ट्रैक्टर -ट्राली के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष
