– एसपी ने चलाया तबादला एक्सप्रेस
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को तबादला एक्सप्रेस चलाया। जिसमें तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर हुए एवं 12 का कार्यक्षेत्र परिवर्तित किया गया।
अड्डा बाजार के चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, चिउटहा के चौकी प्रभारी अनुराग प्रकाश पांडेय एवं परसामलिक थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अखिलेश यादव को श्यामदेउरवा थाने पर भेजा गया है। सेवतरी के चौकी प्रभारी अभय उपाध्याय को सम्मन सेल का प्रभारी बनाया गया है। बागापार के चौकी प्रभारी मनीष पटेल को जनसुनवाई सेल में भेजा गया है। सम्मन सेल के प्रभारी योगेंद्र कुमार को अड्डा बाजार का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पकड़ी चौकी प्रभारी अरुण सिंह को सेवतरी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से रमेश वरुण को चौकी प्रभारी पकड़ी तथा सारिका सिंह को श्यामदेउरवा थाने से हटाकर चिउटहा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। भगवानपुर के चौकी प्रभारी जटाशंकर को बागापार, पुलिस लाइन में तैनात अजय कुमार को भगवानपुर, नौतनवा में तैनात छोटे को सिसवा मुंशी एवं गौरव यादव को जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी सोनौली बनाया गया है। परसा मलिक थाने के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार को सोहगीबरवा भेजा गया है। इसी प्रकार तीन पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र भी बदला गया है।
—————————–
जिले में तीन उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। 12 उप निरीक्षकों समेत कुल 15 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित किया गया है।
सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
