
अम्बेडकरनगर। अदालती नोटिस तामील कराने गए न्यायालीय कर्मी को बंधक बनाकर शारीरिक मानसिक प्रताड़ित करने वाले प्रशासक पति और दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते 11 नवंबर को घटित हुई थी।जनपद न्यायालय में आदेशिका वाहक पद पर कार्यरत तथा जलालपुर कोतवाली के मथुरा रसूलपुर गाँव निवासी विश्व दीपक त्रिपाठी ने तहरीर में बताया कि उसे सुरहुरपुर क्षेत्र में तामिला बीट मिला है।मै अपने साथी अरविंद के साथ 11 नवंबर को शाम 5 बजे सहाजितपुर गांव में पारिवारिक न्यायालय सुल्तानपुर में योजित वैवाहिक वाद रवि प्रकाश बनाम संजू में विपक्षी संजू के नाम एनस्टेप नोटिस को तामिला के लिए घर गया था। मौके पर मिली संजू पुत्री दशरथ और उनकी माता ने बताया कि वह बगैर पिता दशरथ के कहे नोटिस नहीं लेंगे। उन्होंने बताया कि पिता की मालीपुर चौराहे पर इलेक्ट्रिक की दुकान है और मोबाइल से बात भी कराया। उन्होंने नोटिस लेकर दुकान पर आने को कहा। यह भी कहा गया कि पहले ग्राम प्रधान पति से मिले इसके बाद उनके अनुमति के बाद नोटिस रिसीव करेंगे।हमने ग्राम प्रधान पति से मिलने से इंकार कर दिया।दशरथ के बुलावे पर हम दोनों दुकान पर पहुंचे। दुकान पर चार पांच लोग पहले से बैठे थे। दशरथ कौन है पूछते ही वहां पहले से बैठे प्रधान पति चंद्र शेखर यादव पुत्र अज्ञात बोले तेरी औकात कैसे हुई बगैर मुझे सूचना दिए नोटिस तामील कराने की।मै कुछ समझ पाता इसके पूर्व चन्द्र शेखर यादव और उनके दो अज्ञात साथी मेरा कालर पकड़ कर सिर पर कई थप्पड़ जड़ दिया। मोबाइल और बाइक की चाभी छीनकर बंधक बना लिया।मुझे और न्यायालय के बारे में गाली गलौज देते हुए अशोभनीय टिप्पणी की गई।कहे कि इसके बाद मेरे ग्राम सभा में दिखे तो गोली मार देंगे।कुछ लोगों के पहुंचने के बाद मुझे छोड़ा गया और मोबाइल चाभी लौटाई गई। चुनाव में मतदाताओ को रिझाने औड सबके सामने हीरो बनने की गर्ज से मेरे ऊपर हमला किया गया और नोटिस डिलीट का प्रयास किया गया।उक्त द्वारा सरकारी कार्य में बाधा और माननीय अदालत की अवहेलना की गई।पुलिस ने पीड़ित कर्मी की तहरीर पर एक ज्ञात और दो अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा, अपमानित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

