HomeCrimeभारत - नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली युवक...

भारत – नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ तीन नेपाली युवक गिरफ्तार

- Advertisement -

महराजगंज। भारत- नेपाल सीमा पर एसएसबी व सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम को अहम सफलता मिली है। टीम ने जांच के दौरान तीन नेपाली युवकों को 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसबी व पुलिस विभाग के जिम्मेदार सीमा पर आने – जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रहे थे कि तीन नेपाली युवक आते दिखे। रोक के उनकी जांच की गई तो उनके कब्जे से 27.52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक जायसवाल एवं एसएसबी डण्डा हेड बीओपी के निरीक्षक राजीव कुमार के साथ ही सहयोगी सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
——————————
गिरफ्तार किए गए नेपाली युवकों का विवरण
-रजनीश कुमार निषाद निवासी ग्राम कंचनपुर सूर्यपुरा गाँव पालिका गैडहवा वार्ड नंबर छह जिला रुपनदेही।
. मोहित केवट निवासी ग्राम गुलरिया सूर्यपुरा गाँव पालिका गैडहवा वार्ड नंबर छह जिला रुपनदेही।
. खोबलाल केवट निवासी ग्राम गुलरिया सूर्यपुरा गाँव पालिका गैडहवा वार्ड नंबर छह जिला रुपनदेही।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -