Uttar Pradesh

जातिवाद छोड संगठित हों हिंदू तभी बचेगी देश की एकता: विजय प्रताप सिंह

  • जातिवाद छोड संगठित हों हिंदू तभी बचेगी देश की एकता: विजय प्रताप सिंह

हजपुरा,अंबेडकरनगर।देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हिंदू समाज का संगठित होना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जातिवाद और वर्गभेद समाज को कमजोर करते हैं, जिनका लाभ बाहरी और विघटनकारी शक्तियां उठाती हैं। उक्त बातें शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने पंडित महावीर प्रसाद आईटीआई कॉलेज, सुरेंद्रनगर हजपुरा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज में स्व-जागरण, स्वधर्म, स्वभाषा, स्वरोजगार और स्वदेशी की भावना को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने सनातन हिंदू धर्म की प्राचीनता का उल्लेख करते हुए कहा कि अनेक आक्रमणों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यह धर्म आज भी अपनी जड़ों पर मजबूती से खड़ा है, यही इसकी शक्ति और जीवंतता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हृदय मणि मिश्र ने जातिवाद और आपसी भेदभाव को त्यागकर हिंदू समाज को एक सूत्र में बंधने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने माहौल को भावनात्मक बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा की भावना के तहत 100 असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, संरक्षक ओम प्रकाश सिंह, राम आशीष मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू,भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम प्रकाश यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, रमेश मिश्र, पूर्व प्रधान रामशरण राजभर, रमेश प्रजापति, पुजारी लाल साहू सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!