HomeUttar Pradeshसीओ ने मालीपुर थाने के निरीक्षण में बेहतर व्यवस्था पर की सराहना

सीओ ने मालीपुर थाने के निरीक्षण में बेहतर व्यवस्था पर की सराहना

- Advertisement -
  • सीओ ने मालीपुर थाने के निरीक्षण में बेहतर व्यवस्था पर की सराहना

मालीपुर,अंबेडकरनगर। स्थानीय थाना का क्षेत्राधिकारी जलालपुर द्वारा शुक्रवार दोपहर बाद त्रैमासिक निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।तदोपरांत क्षेत्राधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रजिस्टर रखरखाव, मालखाना की स्थिति का अवलोकन किया।इसी कड़ी में पुरुष और महिला बंदी गृह, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीएन कक्ष के साथ ही महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे थाना परिसर की साफ सफाई और फूल पत्तियां लगी क्यारियां तथा गमले को देखा।इसके बाद भोजनालय कक्ष,नया और पुराने आवासीय भवन और कमरों का जायजा लिया।इस दौरान पूरे परिसर को सजाया गया था। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने निरीक्षण के बाद बेहतर रखरखाव और साफ सफाई के लिए थानाध्यक्ष की पीठ थपथपाई। निरिक्षण के समय थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -