महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उदेश्य से पांच उप निरीक्षक समेत दो दर्जन पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है।
परसामलिक थाने के उप निरीक्षक मनोज गुप्ता को बहुआर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। अमित रंजन को पुलिस लाइन से चिउटहा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। बहुआर के चौकी प्रभारी दीपक सिंह को बृजमनगंज थाने पर, चिउटहा की चौकी प्रभारी सारिका सिंह को पनियरा थाने पर एवं पनियरा थाने के उप निरीक्षक पवन कुमार को परसामलिक थाने पर भेजा गया है। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल, आरक्षी एवं महिला आरक्षी के रूप में 19 पुलिस कर्मियों को भी नई
तैनाती दी गई है।
पांच उप निरीक्षक समेत दो दर्जन पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला
- Advertisement -
- Advertisement -
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
