HomeUncategorizedपीएम सूर्यघर योजना में 1808 लोगों ने उठाया लाभ

पीएम सूर्यघर योजना में 1808 लोगों ने उठाया लाभ

- Advertisement -

महराजगंज। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में शुक्रवार तक जिले के 1808 लोगों ने लाभ उठाया है। लक्ष्य तो पूरा होना अब असंभव है, मगर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर पूरा जोर लगाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत जिले में पूरे वर्ष में कुल 2284 सोलर लाइट को लगाए जाने का लक्ष्य है। आवेदन भी मानक से अधिक हो गए, मगर जब आवेदकों को यह पता चला कि इसमें धनराशि पूरी जमा करनी है बाद में उनके खाते में सब्सिडी आएगी तो लोगों ने इसमें रुचि कम दिखाई। इसी कारण जहां इसकी गति प्रभावित हुई, वहीं अभी तक लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका। बाद में इसमें दिखाई गई तेजी की वजह से अब संख्या 1808 पहुंच चुका है। इस महीने छुट्टी व अन्य स्थिति को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंत तक अधिकतम 1900 तक का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकेगा।
—————————
लक्ष्य को पूरा करने को लेकर अधिकांश विभाग ने नहीं दिखाई गंभीरता
पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभागों को भी लक्ष्य दिया गया था, मगर इक्का- दुक्का को छोड़ दें तो अधिकांश विभाग ने अपने लक्ष्य को पूरा कराने में रुचि नहीं दिखाई।
————————–
पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिले में शुक्रवार तक 1808 लोगों ने लाभ उठाया है। अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
तन्मय, प्रभारी पीओ नेडा

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012442
Views Today : 25
Views Yesterday : 9
Views This Month : 479
Total views : 24863
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -