HomeUncategorizedस्वच्छता के क्षेत्र में जिले ने स्थापित किए हैं विकास के नए...

स्वच्छता के क्षेत्र में जिले ने स्थापित किए हैं विकास के नए आयाम

- Advertisement -

महराजगंज। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन पंचायती राज और नगर विकास विभाग की ओर से नौ वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित विविध कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में जिले ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
जिला पंचायतीराज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि नौ वर्षों में जिले ने नव निर्माण के कई नए अध्याय लिखे हैं। इसमें एक पन्ना पंचायतीराज विभाग का भी है। स्वच्छता की दिशा में व्यक्तिगत शौचालय योजना में जनपद ने मील का पत्थर स्थापित करते हुए नौ वर्षों में 94 हजार से अधिक शौचालय बनाए हैं। इसी प्रकार समस्त 882 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय से आच्छादित किया गया है। 176 ग्राम पंचायतों में मॉडल सामुदायिक शौचालय भी निर्मित किये गए हैं। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी।
अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष अभियान में नगर विकास विभाग ने बेहद अहम भूमिका का निर्वहन किया है। पिछले नौ वर्षों में जनपद ने नगर विकास की दिशा में कई अहम पड़ाव पार किए हैं। पीएम आवास (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन आया है। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि नव निर्माण के नौ वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराना है, बल्कि लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना है। जिला समन्वयक एके उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता के महत्व के विषय में बताया। इनके अलावा राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने लोगों ने विभागीय कार्यों से लोगों को अवगत कराया। संचालन आशीष सिंह ने किया।
——————
मिशन शक्ति पर दिखाई गई लघु फिल्म
कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत कई लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया। मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया गया।
——————
नगर पालिका एवं पंचायती राज के सफाईकर्मी सम्मानित
पंचायतीराज विभाग और नगर पालिका परिषद् महराजगंज के कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
——————-
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला समन्वयक संतोष शुक्ला व मनोज प्रजापति, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विशाल, अमित, कृष्ण कुमार, सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह समेत सभी पदाधिकारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -