HomeUncategorizedअनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभाव से करें कार्रवाई

अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभाव से करें कार्रवाई

- Advertisement -

महराजगंज। जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वयं एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिन पेट्रोल पंपों पर अनियमितता पाई जाए, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम पकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपलब्ध स्टॉक एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पेट्रोल का कुल स्टॉक 34002 लीटर था, जिसमें लगभग 5000 लीटर की बिक्री हो चुका है। जबकि डीजल का स्टॉक 43792 लीटर था, जिसमें 3523 लीटर की बिक्री हुई है। संचालक ने कहा कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है तथा तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के कारण आमजन द्वारा आवश्यकता से अधिक मात्रा में ईंधन क्रय किया जा रहा है, जिससे पंपों पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि आने वाले ग्राहकों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं और बताएं कि लोग पैनिक खरीद न करें।
इसके बाद उन्होंने महुअवा ढाला स्थित मा बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां भी पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री सुचारू रूप से संचालित थी । डीजल और पेट्रोल के स्टॉक और बिक्री को देखा। पेट्रोल का कुल स्टॉक 23890 लीटर था, जिसमे 8161 लीटर की बिक्री निरीक्षण के समय तक हुई पाई गई। इसी प्रकार डीजल का कुल स्टॉक 14419 लीटर था और मात्र 91 लीटर डीजल की बिक्री हुआ मिला। पम्प संचालक ने बताया कि तेल बिक्री सुचारू रूप से चल रहा है, हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। जिलाधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में गैलन अथवा डिब्बों में ईंधन की बिक्री न की जाए। संदिग्ध गतिविधियों अथवा असामान्य खरीद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए।
जिलाधिकारी ने तेल लेने आए लोगों को भी समझाया कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों एवं अफवाहों के प्रभाव में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीद करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समुचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध हो सके तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सामान्य बनी रहे।
—————–
पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण करें पूर्ति अधिकारी
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के समस्त पेट्रोल पंपों का नियमित एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा कहीं भी आपूर्ति या वितरण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए।
——————–
जिले में उपलब्ध है 842 किलोलीटर पेट्रोल
जनपद में कुल 134 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिन पर वर्तमान में 1036 किलोलीटर डीजल एवं 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। दिनांक 26 मार्च को जनपद में 650 किलोलीटर डीजल एवं 376 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री दर्ज की गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012443
Views Today : 1
Views Yesterday : 25
Views This Month : 480
Total views : 24864
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -