-
जिले के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. मनीष पांडेय की पुण्यतिथि पर वृद्धों को भोजन व फल वितरित
अंबेडकर नगर।जिले के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि पर जनपद के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन व फल वितरित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी गयी व डॉ. के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मनीष पांडेय के सुपुत्र आशुतोष पाण्डेय ने चित्र पर पुष्प व दीपदान कर किया।
इस मौके पर जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय निदेशक उर्मिला हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल सेंटर , डॉ० आशुतोष शुक्ल, कॉर्डियोलॉजिस्ट व निदेशक सत्य साईं हॉस्पिटल , भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय ,, वरिष्ठ पत्रकार ओमकार सिंह व भाजपा नेता अमित त्रिपाठी, सत्यम ओझा नगर अध्यक्ष, भाजयुमो,प्रदीप त्रिपाठी,दीपक सिंह ,नीतीश तिवारी,अदिति त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी आदि लोगों ने डॉ. मनीष पांडेय को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
