– पुलिस अधीक्षक ने पनियरा थाने का किया निरीक्षण
महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पनियरा थाने का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जन शिकायतों का प्रभावी व त्वरित निस्तारण करें।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई को देखा एवं परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की।
——————-
सक्रियता व सतर्कता से कार्य करे पुलिस
एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि “थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
————————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक जयप्रकाश व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
