HomeCrimeनशीली कैप्सूल के साथ नेपाली समेत दो गिरफ्तार

नशीली कैप्सूल के साथ नेपाली समेत दो गिरफ्तार

- Advertisement -

– एसएसबी व बरगदवा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई

महराजगंज। एसएसबी व बरगदवा पुलिस ने बुधवार को बरगदवा स्थित एसएसबी कैंप के पास 500 नशीली कैप्सूल व अन्य सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है व अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध नशीली दवाओं की तस्करी /बिक्री के रोकथाम के दृष्टि से  एसएसबी कैम्प बरगदवा के पास से मंजेकर गोंड़ निवासी बरगदवा एवं शमसेआलम मंसूरी निवासी चमनटोला वार्ड नं0 5 थाना महेशपुर जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल को पकड़ लिया। उनके पास से 241 कैप्सूल प्रॉक्सी को स्पास व 259 कैप्सूल एंटी स्पसमोडिक, एक अदद मोबाइल रेडमी 9आई, एक अदद मोटर साइकिल व कुछ नकदी को बरामद किया। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
——————–
कार्रवाई करने वाली टीम में यह रहे शामिल
उप निरीक्षक रवीन्द्र नारायण मिश्र, शिवम राय व अजीत कुमार, एसएसबी के उप निरीक्षक युवराज सिंह के साथ ही रत्नेश राव, मनोज कुमार , चिन्ता हरण व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today : 12
Views Yesterday : 16
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -