HomeUncategorizedगोवंश अस्थि प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समित गठित

गोवंश अस्थि प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समित गठित

- Advertisement -

बीते दिनों सक्सेना चौक पर हुआ था प्रदर्शन

महराजगंज।  सक्सेना चौक पर गोवंश की अस्थियां रखकर किए गए प्रदर्शन के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति को निर्देशित किया गया है कि संपूर्ण प्रकरण की गहन जांच कर तीन दिवस के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि जांच में जो भी दोषी मिले उसके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
——————
गोवंश की सुरक्षा शासन की प्राथमिकता
गोवंश की सुरक्षा योगी शासन की प्राथमिकता है। ऐसे में इस प्रकार का कृत्य कहीं न कहीं जिम्मेदारों की चूक को दर्शाता है।
——————–
गोवंश  अस्थि लेकर प्रदर्शन करना कहीं साजिश का हिस्सा तो नहीं
सर्व विदित है कि गोवंश शासन की प्राथमिकता ने हैं। ऐसे में अस्थि लेकर प्रदर्शन करना कहीं किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं , इसे लेकर काफी गंभीरता से जांच करनी होगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -