HomeUncategorizedइंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा कल से, तैयारी पूरी

इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा कल से, तैयारी पूरी

- Advertisement -

– दूसरे चरण में गोरखपुर मंडल में परीक्षा को कराने की तैयारी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार से निर्धारित केंद्रों पर होगी। नौ फरवरी तक चलने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा को  निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन की ओर से ब्लॉकवार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के शुरू होने से पहले प्रयोगात्मक परीक्षा को कराने पर जोर है। माध्यमिक शिक्षा के सचिव की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराने को कहा गया था। जिसके क्रम में जिलाधिकारी के स्तर से ब्लॉकवार सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया है। वे अपने देखरेख में परीक्षा को सम्पन्न कराएंगे। आठ बीईओ एवं चार नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
————————–
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
प्रयोगात्मक परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए उसे सीसीटीवी की निगरानी में कराने को कहा गया है।
————————
सोमवार से प्रारंभ होकर नौ फरवरी तक चलने वाले प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सभी तैयारियों को पूर्ण करा लिया गया है। ब्लॉकवार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित कराए गए हैं।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012318
Views Today : 57
Views Yesterday : 138
Views This Month : 244
Total views : 24628
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -