HomeCrimeथाना समाधान दिवस में आए 63 मामले, 11 निस्तारित

थाना समाधान दिवस में आए 63 मामले, 11 निस्तारित

- Advertisement -

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को फरेन्दा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई की। जिले भर में आए कुल 63 मामलों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित आमजन की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ परीक्षण करते हुए गुण-दोष के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जनशिकायतों के मामलों में त्वरित और संवेदनशील तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
दोनों अधिकारियों ने आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा, सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों एवं अभिलेख रखरखाव प्रणाली की गहन जांच की। अभिलेखों के अद्यतन, अभिलेखन की शुद्धता, पारदर्शिता तथा जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता सुनिश्चित करने के बारे में थाना प्रभारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
——————-
पुलिस व जनता के बीच विश्वास एवं पारदर्शिता उत्पन्न करना उद्देश्य
दोनों अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस व जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, न्यायसंगत एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय की अनुभूति हो सके।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012470
Views Today : 6
Views Yesterday : 7
Views This Month : 520
Total views : 24904
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -