HomeUttar Pradeshकॉलेज के लिए घर से निकली किशोरी छात्रा का गन्ने के खेत...

कॉलेज के लिए घर से निकली किशोरी छात्रा का गन्ने के खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

अम्बेडकरनगर। किशोरी छात्रा का शव गन्ना और धान की फसल के बीच अस्त व्यस्त हालत में मिला। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को वाहन पर रखकर अस्पताल लेकर चली गई।छात्रा की हत्या की खबर आम होते ही आसपास के सैकड़ों महिला पुरुष घटना स्थल पर पहुंच गए।भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दिया है।हत्या की खबर पर जहां गांव में कोहराम मच गया वही माता का रो रोकर बुरा हाल है।घटना मालीपुर थाना के भिस्वा चितौना गांव स्थित गन्ना और धान के खेत में अस्त व्यस्त हालत में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासिनी 17 वर्षीय छात्रा महारानी गीता देवी शिक्षण संस्थान में कक्षा 12 की छात्रा है।प्रतिदिन की भांति वह 7.20 मिनट पर घर से निकली।उसकी माता भी तैयार होकर प्राथमिक विद्यालय चली गई। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद जब बेटी वापस नहीं लौटी तो उसकी माता ने विद्यालय में फोन किया और साथ पढ़ने वाली छात्राओं से जानकारी ली तो पता चला कि आज पुत्री विद्यालय पहुंची ही नहीं।किसी अनहोनी की आशंका से गांव वासी उसे खोजने लगे।माता ने पुलिस को सूचना दिया। गांव वासी महिला पुरुष छात्रा को खेतों बाग और जंगल में खोजना शुरू किया।

- Advertisement -

Chhatra2

इसी दौरान उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर दूरी पर छात्रा का एक जूता मिला। जूता मिलने से कुछ उम्मीद जगी। महिला पुरुष और बच्चे गन्ना और धान की फसल में छात्रा को तलाश करने लगे।कुछ दूरी चलने पर छात्रा का दूसरा जूता मिल गया। आगे बढ़ने पर छात्रा की साइकिल बैग गन्ना के खेत में मिला। जैसे ही गांव वासी आगे बढ़े देखा छात्रा गन्ना और धान के फसल के बीच पड़ी हुई है।उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे लिहाजा एक महिला ने उसका कपड़ा दुरुस्त किया। छात्रा खेत में मिलने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया। माता और पास पड़ोस के महिला पुरुष बच्चे रोने बिलखने लगे।सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह और आसपास थाना के पुलिस कर्मी पहुंच गए।

साक्ष्य संकलन के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम

फसलों के बीच में पड़ी छात्रा के शव का फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य संकलित किया। स्वात और सर्विलांस टीम प्रभारी मौके पर लोगो से पूछताछ किया।
छात्रा को खेत में पड़े पहली बार देखने वाली महिलाओं ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है।उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे जिसे हम लोगों ने ठीक किया।उसके आंख के बगल दांत जैसे और गाल पर चोट के निशान लग रहे थे।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर से जहां लोगों में आक्रोश है वहीं छात्र छात्राओ में डर का माहौल है। छात्राओ के परिजन अब कह रहे हैं कि ऐसी स्थिति में अपनी बच्चियों को स्कूल कैसे भेजा जाए।

जल्द होगा घटना का खुलासा: श्यामदेव

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने कहा कि टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।जो भी इस कृत्य में शामिल हैं उसे बक्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012437
Views Today : 16
Views Yesterday : 9
Views This Month : 470
Total views : 24854
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -