HomeUncategorized20 फरवरी तक होगा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन

20 फरवरी तक होगा डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन

- Advertisement -

अभियान चला सत्यापन की तैयारी

महराजगंज। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में डुप्लीकेट मिले 793464 मतदाताओं का 20 फरवरी तक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए जवाबदेही तय कर दी गई है।
निर्वाचन आयोग के साथ ही जिला प्रशासन की भी मंशा है कि साफ- सुथरी मतदाता सूची बनें। जिले में चले सघन पुनरीक्षण अभियान में 793464 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए है। ऐसे में उनका नाम हटाने से पहले 20 फरवरी तक एक बार फिर सत्यापन कराने की योजना है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद 16 मार्च तक मतदान केंद्रों का निर्धारण होगा। 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदाता सूची की डाउनलोडिंग होगी। 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
——————–
धानी ब्लॉक में चिन्हित हैं सबसे कम डुप्लीकेट मतदाता
निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 85361,पनियरा में 66548, परतावल में 63408,घुघली में 79405, सदर में
69798, मिठौरा में 78271, सिसवा में
51322, नौतनवा में 79042, लक्ष्मीपुर में 65079, फरेंदा में 65331, बृजमनगंज में 63450 एवं धानी में 26449 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित हैं।
———————
बीडीओ की देखरेख ने होगा सत्यापन का कार्य
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे अपनी देखरेख में सत्यापन प्रक्रिया को कराएंगे।
——————-
स्वच्छ मतदाता सूची बनाने के लिए निर्वाचन आयोग व प्रशासन  की ओर से कार्य किया जा रहा है। डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन ब्लॉकवार 20 फरवरी तक करा लिया जाएगा। इसके लिए सभी बीडीओ की जवाबदेही तय की गई है।
संतोष कुमार शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -