HomeUncategorizedडीएम-एसपी समेत श्रद्धालुओं ने चौक में चढ़ाई खिचड़ी

डीएम-एसपी समेत श्रद्धालुओं ने चौक में चढ़ाई खिचड़ी

- Advertisement -

– मंदिर व मेला स्थल पर उमड़ें श्रद्धालु

महराजगंज। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को चौक बाजार सहित जिले भर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। चौक बाजार में डीएम – एसपी समेत श्रद्धालूओं ने बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ायी और सुख -समृद्धि की कामना की।
चौक बाजार स्थित बाबा गोरक्षनाथ को गुरुवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई गई।  रात 12 बजे के बाद शिवावतारी बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ना प्रारम्भ हुआ। मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद सबसे पहले चौक मंदिर एवं छावनी के  बाबा के खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले में आए सभी श्रद्धालुओं द्वारा क्रम से बाबा को खिचड़ी चढ़ाया गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेंद्र मीणा ने भी बाबा को खिचड़ी चढ़ाई व आशीर्वाद प्राप्त किया।
——————
ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से की जा  रही निगरानी
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ ही ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे से भी मंदिर व मेला स्थल की निगरानी की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 19
Views Yesterday : 27
Views This Month : 335
Total views : 24719
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -