HomeUncategorizedआदेश के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत, निलंबित

आदेश के नाम पर लेखपाल ने मांगी रिश्वत, निलंबित

- Advertisement -

– एसडीएम निचलौल ने किया निलंबित

निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय तहसील में तैनात हल्का लेखपाल पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन के नाम पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के वार्ड नंबर-16 सरदार पटेल नगर निवासी प्रमोद कुमार चौधरी ने एसडीएम से शिकायत कर कहा था  कि उनके बाबा रामधनी द्वारा अपने हिस्से की भूमि के खाता बंटवारे के लिए तहसील न्यायालय निचलौल में वाद दायर किया गया था। इस मामले में न्यायालय ने 30 सितंबर 2025 को प्रारंभिक आदेश पारित करते हुए हल्का लेखपाल को कुर्राफाट और रंगभेदी नक्शा तैयार करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन के लिए 28 दिसंबर 2025 को जब पीड़ित ने हल्का लेखपाल से संपर्क किया तो उन्होंने चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मजबूरी में प्रमोद ने 300 रुपये दे दिए और शेष राशि बाद में देने की बात कही। आर्थिक तंगी के कारण बाकी रकम न दे पाने पर जब वह नौ जनवरी 2026 को फिर लेखपाल से मिला तो कथित तौर पर उसे अपमानित कर भगा दिया गया और काम करने से मना कर दिया गया। पीड़ित का कहना है कि संबंधित लेखपाल लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात हैं और अक्सर गरीब फरियादियों से धन उगाही करते रहते हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से जुड़ी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
———————
शिकायत की जांच कराई गई थी। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल अंशुमान महतो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
सिद्धार्थ गुप्ता, एसडीएम

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 17
Views Yesterday : 27
Views This Month : 333
Total views : 24717
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -