HomeUncategorizedप्रत्येक बूथ पर चस्पा होगा आलेख्य का प्रकाशन: डीएम

प्रत्येक बूथ पर चस्पा होगा आलेख्य का प्रकाशन: डीएम

- Advertisement -
IMG20260106131609
प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीएम संतोष कुमार शर्मा

– कलेक्ट्रेट सभागार में दी जानकारी

महराजगंज। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने एसआईआर के संदर्भ निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। कहा कि जिले के सभी बूथों पर आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। छह फरवरी तक दावे व आपत्तियों को प्राप्त करके उनका निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि जनपद में 04 नवंबर से आरम्भ हुए एसआईआर का कार्य का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। आज निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया गया है, जिसमें कुल 1691437 का मतदाताओं का नाम है और सभी मतदाताओं के फॉर्म को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 1992459 मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के दौरान लगभग शत–प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास किया गया। जनपद में 57072 मृत हैं, 71861 अनुपस्थित या अनट्रेसेबल हैं। इसी प्रकार 130353 लोग स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 39373 लोग पहले से ही पंजीकृत हैं। इस प्रकार कुल 301022 मतदाताओं का गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने भी   विभिन्न बिंदुओं पर लोगों को जानकारी दी।
————————–
आपत्तियों का निस्तारण करेंगे ,133 जिम्मेदार
दावे व आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिले के 133 अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर आलेख्य प्रकाशन को चस्पा किया जाएगा।मतदाता ऑनलाइन भी इसको देख सकते हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -