HomeUncategorizedभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

- Advertisement -

 

IMG 20260106
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपाई

जगह – जगह किया गया स्वागत
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर सांसद पंकज चौधरी का मंगलवार को जगह – जगह जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कतरारी में जिले की सीमा में प्रवेश करते समय उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गोधवल, श्यामदेउरवा, अमवा, परतावल, छपिया, धर्मपुर, भिटौली, टोल प्लाजा, शिकारपुर, गौनरिया, रमपुरवा, हनुमानगढ़ी, सक्सेना चौक व भाजपा कार्यालय पर उनका स्वागत हुआ। स्वागत से अभिभूत पंकज चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनके बलबूते प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, आनंद शंकर वर्मा, ओमप्रकाश मद्धेशिया, ओमप्रकाश पटेल, अजय श्रीवास्तव, विनीत पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012375
Views Today : 2
Views Yesterday : 31
Views This Month : 349
Total views : 24733
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -