
– पार्टी कार्यालय के पास हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
महराजगंज। किसी भी संगठन के विकास में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की भूमिका अहम होती है। सांसद से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण कुर्सी पर बैठाने में कार्यकर्ताओं व जनपद वासियों का स्थान अहम है।
उन्होंने कहा कि पद मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में इस जिले का सांसद होने के नाते जितनी उम्मीद पार्टी को मुझसे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में है, उससे कहीं अधिक उम्मीद मुझे आप लोगों से है। आगामी चुनावों में पार्टी को पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा। यह सब बिना आप सभी के सहयोग के संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया।
————————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सिसवा के धीरू सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, ओमप्रकाश पटेल, अजय श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद भाजपाइयों ने भी उनका स्वागत किया।
