HomeNationalनगर पालिका ने बुलडोजर चला कर हटाया अतिक्रमण

नगर पालिका ने बुलडोजर चला कर हटाया अतिक्रमण

- Advertisement -
  • नगर पालिका ने बुलडोजर चला कर हटाया अतिक्रमण

टांडा (अंबेडकरनगर) टांडा नगर पालिका की भूमि पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण करना दो लोगों को भारी पड़ गया। सकरावल मोहल्ले के निवासी शैहान अहकम की शिकायत पर एसडीएम टांडा अरविंद त्रिपाठी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दियेl

प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा के हयातगंत के मोहल्ले में डीएबी एकेडमी विद्यालय के निकट महबूब आलम और मोहम्मद असलम पुत्रगण मोहम्मद इस्लाम द्वारा पक्का दीवार उठाकर ऊपर तीन शेड रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था और उसी टिन शेड के ऊपर सोलर पैनल भी लगाया गया था सकरावल मोहल्ले के निवासी शैहान अहकम ने एसडीएम टांडा से शिकायत की शिकायत के बाद एसडीएम में जांच का आदेश दिया

- Advertisement -

जांच में मामला सही पाए जाने पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गई तीन नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया एसडीएम टांडा ने नायाब तहसीलदार अम्बरीश सिंह को टीम गठित करके पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए एसडीएम अरविंद त्रिपाठी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने टीम गठित करके पुलिस बल के साथ अतिक्रमण करने वाले स्थान पर पहुंचे और जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने से पूरे क्षेत्र के अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया ।

अतिक्रमण हटाने वाली टीम में नायब तहसीलदार अम्बरीश सिंह, शमशाद जुबेर, निशांत पाण्डेय, जेई आशीष कुमार चौहान, सलमान खान, अनूप यादव ,हरिश्चन्द्र पाठक , मोहम्मद हुसैन आदि रहे ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012197
Views Today : 31
Views Yesterday : 51
Views This Month : 31
Total views : 24415
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -