सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन। लोगों की जांच, दवाओं का वितरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

जलालपुर, अंबेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के निर्देशन में मंगलवार को सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संयोजन विकास निषाद ने किया।

शिविर में पहुंचे लोगों की चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
अभियान के तहत स्वास्थ्य, आपूर्ति, पंचायत, पशुपालन और आंगनबाड़ी समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. पीके बादल और अनिल त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. प्रगति, डॉ. अनुरोध, डॉ. भास्कर, चंद्रकला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडेय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर, शिवम आर्या, बब्लू त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
