HomeBjpसेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत बीआरसी पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

- Advertisement -

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) जलालपुर में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड जलालपुर के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

IMG 20260929 WA0016

- Advertisement -

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता दिखाई। इसमें इशिका ने प्रथम, ट्विंकल गौतम ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

सम्मान समारोह में विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा और प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा ने सम्मानित किया। पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं।

IMG 20260929 WA0017

प्रभारी बीईओ हिमांशु मिश्रा ने प्रतिभागी बच्चों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

 

कार्यक्रम का संचालन एआरपी लालधारी यादव ने किया। इस दौरान अजीत यादव, मोहम्मद अनीश, अलकमा, विवेक वर्मा, संजय सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, सूर्यनाथ यादव, श्याम बाबू, श्वेता सिंह समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012142
Views Today : 9
Views Yesterday : 127
Views This Month : 2665
Total views : 24342
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -