HomeCrime14 उपनिरीक्षक समेत 15 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित

14 उपनिरीक्षक समेत 15 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र परिवर्तित

- Advertisement -

– एसपी ने किया बदलाव

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को बदलाव किया। उन्होंने कुल 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया।
जानकारी के मुताबिक  बहुआर के चौकी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को जखीरा, पनियरा में तैनात रामरतन यादव को अड्डा बाजार एवं चौक में तैनात पंकज सिंह को जोगियाबारी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात दीपक सिंह को बहुआर, सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत को ठूठीबारी, ठूठीबारी में तैनात दिव्यप्रकाश मौर्य को सिसवा एवं प्रणव ओझा को पनियरा भेजा गया है। कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक ज्योति राय को भी पनियरा थाने पर तैनाती दी गई है। भिटौली के चौकी प्रभारी घनश्याम यादव को परसामलिक थाने पर भेजा गया है। कोतवाली में तैनात यदुवीर यादव को भिटौली चौकी पर, पुलिस लाइन में तैनात मायाराम यादव को पनियरा में तैनात किया गया है।  जखीरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार, अड्डा बाजार चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार एवं जोगियाबारी चौकी प्रभारी हौसला प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।नौतनवा में तैनात हेड मुहर्रिर बिरजू कन्नौजिया को श्यामदेउरवा में तैनात किया गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012364
Views Today : 5
Views Yesterday : 27
Views This Month : 321
Total views : 24705
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -