– 14 फरवरी तक होगा चयनित विद्यालयों में निपुण टेस्ट
महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक व दो में अध्ययनरत बच्चों में भाषा व गणित की दक्षता का पता लगाने के लिए मंगलवार से निपुण ऐसेसमेंट टेस्ट प्रारंभ हुआ। 14 फरवरी तक होने वाले इस टेस्ट के लिए कुल 46 टीमों को लगाया गया है। प्रत्येक टीम में दो डीएलएड अभ्यर्थी हैं।
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। जिले के कुल 1419 परिषदीय स्कूलों में इस बार टेस्ट का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसके क्रम में मंगलवार को डीएलएड के प्रशिक्षुओ ने विद्यालयों पर पहुंचकर बच्चों की निपुणता का आंकलन किया।
—————————
डायट प्राचार्य ने विभिन्न विद्यालयों पर पहुंच जांची टेस्ट की स्थिति
डायट के प्रभारी प्रभारी अभिजीत सिंह ने नोडल शिक्षक सुनील भारती एवं प्रशासनिक अधिकारी सोहन पटेल ने सदर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों पर पहुंच आकलन की वास्तविकता को देखा एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
—————————
जिले के परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट प्रारंभ हो गया है। 14 फरवरी तक चलने वाले इस टेस्ट को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर है।
अभिजीत सिंह, प्रभारी प्राचार्य डायट
