HomeUncategorizedनगर से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहनों का होगा क्रय

नगर से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहनों का होगा क्रय

- Advertisement -

– नगर पालिका सभागार में हुई बोर्ड की बैठक

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक अध्यक्ष पुष्पलता मंगल की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया कि नगर में कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन का क्रय किया जाएगा।
प्रधान लिपिक बैकुण्ठनाथ यादव ने अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में पिछली कार्रवाई की पुष्टि को पढ़कर सुनाया गया।  जिसमें सभासद लालजी गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए सूखा-गीला कूडा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन क्रय कर लिया जाए।
यह भी निर्णय लिया गया कि बारात घर का दस हजार रूपये वार्षिक, बीस बेड से कम के नरसिंह होम का चार हजार रूपये वार्षिक लाइसेन्स शुल्क लिया जाए। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर गृहकर, जलकर/यूजर चार्ज नियमानुसार वसूला जाए। अमितेश कुमार गुप्त ने प्रस्ताव रखा कि निजी/सरकारी/ट्रस्ट की जमीन पर सहमति के आधार पर पार्किंग दो पहिया/चार पहिया बना लिया जाए एवं प्लाट व कृषि भूमि को छोडकर शेष सभी प्रकार के भवनों पर गृहकर/जलकर में पूर्व में निर्धारित दर में 30 प्रतिशत की कमी की जाए। इससे नगर पालिका की आय में वृद्धि होगी।  राणा पटेल ने प्रस्ताव रखा कि चिउरहां में बनी दुकानों आवंटन किया जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के विकास में सभी सहभागी बनें। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि पालिका की ओर से विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
————————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान सभासद दीपक,  ब्रजकिशोर सिंह, जितेन्द्र कुमार,  राजेन्द्र गौतम, ऋषिकेश पटेल, अमितेश कुमार गुप्त, बृजेन्द्र पटेल, राहुल पाण्डेय, राणा पटेल, लालजी गुप्ता, प्रधान लिपिक बैकुण्ठनाथ यादव सहित पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012346
Views Today : 2
Views Yesterday : 102
Views This Month : 291
Total views : 24675
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -