HomeUncategorizedगणतंत्र दिवस परेड कल, सात पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक

गणतंत्र दिवस परेड कल, सात पुलिसकर्मियों को मिलेगा सेवा पदक

- Advertisement -

– पुलिस लाइन सभागार में होगा आयोजन

महराजगंज। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को धनेवा स्थित पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे से परेड का आयोजन होगा। जिसमें जिले के सात पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सेवा पदकों से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से रेडियो उपनिरीक्षक सुनील कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल एमटी चन्द्रशेखर यादव, मुख्य आरक्षी चालक संतोष कुमार गुप्ता तथा मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जयकिशुन को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए निरीक्षक रामकृष्ण यादव, मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार यादव एवं  सुनील कुमार चौधरी का चयन किया गया है।
—————-
चयनित पुलिसकर्मियों को एसपी ने दी बधाई
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं अनुकरणीय सेवा का प्रतीक है। इससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012364
Views Today : 5
Views Yesterday : 27
Views This Month : 321
Total views : 24705
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -