महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को वाहनों की जांच के दौरान 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी व सोनौली पुलिस की ओर से भगवानपुर मस्जिद गली के पास से जांच के दौरान दो महिलाओं को 120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई महिलाओं का नाम गंगोत्री एवं नारपती निवासी जमुहानी थाना परसामलिक है।
———————-
गिरफ्तारी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अजय कुमार एवं एसएसबी टीम में
उप निरीक्षक जीतपाल, हेड कांस्टेबल संजय कुंडू एवं अन्य महिला कांस्टेल मौजूद रहे।
120 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
- Advertisement -
- Advertisement -
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
