महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने समय पर ही कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी जातियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सभी लोगों को एकजुटता प्रदर्शित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देना होगा। मजबूती प्रदर्शित कर के ही हमें बेहतर राजनीतिक सहभागिता प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे समाज को तोड़ने में जुटे हुए हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
——————–
शरारती तत्व ने मंत्री को दिखाया काला झंडा
महारैली में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक शरारती तत्व ने काला झण्डा दिखा दिया, जिस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बीचबचाव करते हुए उसे वहां से निकालने का कार्य किया।
———————
विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन
जिले में महारैली में हिस्सा लेने आए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा।
———————
सुरक्षा व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद
कार्यक्रम को लेकर मुख्यालय पर जगह – जगह सुरक्षा व्यवस्था भी चाक – चौबंद रही।
समय से कराए जाएंगे पंचायत चुनाव: ओमप्रकाश
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
