HomeUncategorizedजिले के 1285 लाभार्थियों को भेजी गई प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त,...

जिले के 1285 लाभार्थियों को भेजी गई प्रधानमंत्री आवास की पहली किश्त, खिले चेहरे

- Advertisement -

महराजगंज। मुख्यमंत्री उत्तर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त का अंतरण डीबीटी के माध्यम से किया। जिले के भी 1285 लाभार्थियों को धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री ने परतावल की आवास की लाभार्थी गुंजा देवी से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री ने गुंजा देवी को सरकार की ओर से मिल रहे अन्य योजनाओं के लाभों की भी जानकारी ली। कहा कि सरकार का प्रयास है कि आप लोगों तक प्रत्येक योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से धनराशि का हस्तान्तरण किया। कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 250 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के तहत कार्य कर रही और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि योजना के तहत गरीबों को स्वयं की छत मिल रही है।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज जिन लोगों को आवास हेतु धनराशि प्राप्त हुई है, सभी को बधाई। आशा है कि इस धनराशि का इस्तेमाल कर आप लोग अपना आशियाना बनाएंगे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए सभी लोगों का प्राप्त धनराशि का उपयोग आवास बनाने में करने का अनुरोध किया।
———————-
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, प्रभारी पीओ डूडा प्रेमशंकर पांडेय, नगर पंचायत आनंदनगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, सीएमएम आनंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012437
Views Today : 16
Views Yesterday : 9
Views This Month : 470
Total views : 24854
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -