HomeUncategorizedडिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने को 17 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय...

डिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने को 17 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में स्थापित होगा आईसीटी लैब

- Advertisement -

महराजगंज। जिले के 17 पीएम श्री परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना होगी। इससे विद्यालयों में डिजीटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने का कार्य होगा।
पीएम श्री विद्यालय में डिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने की कवायद की जा रही है। वहां पर आईसीटी लैब स्थापित होने से अध्ययनरत विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर ढंग से प्राप्त करने में मदद मिलेगी तथा वे तकनीकी रूप से भी सशक्त बनेंगे।
————————–
इन विद्यालयों को मिलेगा लाभ
धानी – कंपोजिट स्कूल महादेवा।
मिठौरा – कंपोजिट स्कूल रामपुर मीर व बरवा राजा।
परतावल- कंपोजिट स्कूल कुड़वां व ऊंटी खास।
बृजमनगंज – कंपोजिट स्कूल कोल्हुई ।
फरेंदा – कंपोजिट स्कूल फरेंदा बुजुर्ग व ठाकुर नगर।
सिसवा – कंपोजिट स्कूल शेषपुर, पिपरा बाजार व मंशाछापर।
पनियरा – कंपोजिट स्कूल नरकटहा।
नौतनवां – कंपोजिट स्कूल बरवा कला।
लक्ष्मीपुर – कंपोजिट स्कूल बेलवा खुर्द।
सदर- कंपोजिट स्कूल केवलापुर खुर्द व सोनरा।
निचलौल – कंपोजिट स्कूल गिरहिया बंजारीपट्टी।
————————–
प्रत्येक आईसीटी लैब पर व्यय होंगे 133500 रूपये
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अखिलेश वर्मा ने बताया कि जिले के 17 पीएम श्री विद्यालय में लगने वाले आईसीटी लैब पर 133500 रूपये (प्रत्येक) व्यय होंगे।
————————-
डिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 17 पीएम श्री विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित होगा। यह विद्यार्थियों के विकास में सहायक होगी।
रिद्धी पांडेय, बीएसए

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -