HomeCrimeग्राहक सेवा केंद्र पर छापा, दो गिरफ्तार

ग्राहक सेवा केंद्र पर छापा, दो गिरफ्तार

- Advertisement -

नौतनवा पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे ग्राहक सेवा केंद्र से की गिरफ्तारी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां क्षेत्र में आधार और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया है। बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस उपाधीक्षक नौतनवां अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में गुरुवार फरवरी को यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोपहर करीब तीन बजे बजे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंची, जहां दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पकड़े गए आरोपितों की पहचान सूर्यनरायण निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां  और धीरज चौरसिया  निवासी एकमा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा भी किया।
——————–
बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद

- Advertisement -

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक एसर लैपटॉप, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक मशीन, वेबकैम, माउस, यूएसबी केबल, तीन मोबाइल फोन, सात एनरोलमेंट स्लिप, दो ओटीजी एडाप्टर, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप बैग तथा 3450 रुपये नकद बरामद किए।
——————-
गिरफ्तारी  करने वाले पुलिस टीम का विवरण
उप निरीक्षक  चन्दन खरवार व अभिनव कुमार पटेल, कांस्टेबल
अरविन्द कन्नौजिया व राकेश भारती  गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011322
Views Today : 14
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1380
Total views : 23057
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -