HomeCrimeएसपी ने धार्मिक स्थलों में पहुंच के जांची लाउडस्पीकरों की स्थिति

एसपी ने धार्मिक स्थलों में पहुंच के जांची लाउडस्पीकरों की स्थिति

- Advertisement -

नगर क्षेत्र में पहुंच देखी हकीकत

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र  मीणा ने  कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर लाउडस्पीकरो की स्थिति को देखा।
पुलिस अधीक्षक के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस टीमों ने लाउडस्पीकरों के संबंध में निर्धारित मानकों, ध्वनि स्तर (साउंड लिमिट) तथा वैध अनुमति पत्रों का सत्यापन किया। जिन स्थानों पर अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए या ध्वनि मानक निर्धारित सीमा से अधिक पाए गए, वहां संबंधित प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा नियमानुसार कार्यवाही के लिए चेतावनी दी गई।सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही लाउडस्पीकर का उपयोग करें।
——————–
आगे भी चलते रहेंगे जांच अभियान
पुलिस की ओर से आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011330
Views Today : 23
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1389
Total views : 23066
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -